बिहार के कटिहार में एक पट्रोल संचालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप संचालक से जबरन हथिायार के बल पर 11 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए। मामला कोढा थाना क्षेत्र के भैंसदीरा का है, यहां लक्ष्मी पैट्रोल पंप संचालक मनोज कुमार भगत ने एक साहूकार से कुछ रुपये उधार लिए थे, हालांकि उनका कहना है कि पैसे उन्होंने लौटा दिए थे।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूर्णिया से उनके पास आए और जबरन ब्याज के नाम पर पहले उनसे हथियार के बल पर कुछ कागजात साइन करवा लिए और फिर पंप में बैंक भेजने के लिए रखे गए नगद 11 लाख 70 रुपये हजार जबरन लेकर फरार हो गए। मनोज भगत ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला रंग डारो है, उसने भगत को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं रंग डारो ने उनकी लाइसेंसी बंदूक और गोली भी लूट ली।
वैशाली में युवक की दिनदहाड़े हत्या
वैशाली में कुछ बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की पहले ही कुछ लोगों के साथ दुश्मनी थी और इसी के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सोनपुर के मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मृतक के सिर में गोली मारी गई है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि ससुर भगवान राय समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसके पति की हत्या की है।
खबरों के मुताबिक मुन्ना कुमार के पीछ कुछ बदमाश पड़े थे, जिनसे वह बचकर भाग रहा था। वहीं वह अपनी जान बचाने के लिए एक स्कूल में घुस गया था। लेकिन वहां उसकी जान नहीं बच सकी हमलावरों ने पीछे उस पर गोली चला दी जो उसके सिर पर जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
युवक को जब गोली मारी गई तो उस समय क्लास चल रही थी। गोली की आवाज सुनकर पढ़ रहे छात्र और अध्यापक मेज के नीचे छिप गए। मृतक की पत्नी आशा देवी का आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद को लेकर मुन्ना के पिता ने ही उसके पति की हत्या कराई है। वहीं पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। खबरों के मुताबिक युवक ने दो शादियां की थीं।