फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साइड नहीं देने से नाराज बाइक सवार ने वृद्ध को मारी गोली

Mon, 27 Jun 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में एक बार फिर रोड पर साइड नहीं देने पर एक व्यक्ति को गोली मार देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गोपालगंज के उचकागांव थाने के साखे में सोमवार को साइड नहीं देने से नाराज बाइक सवार युवकों ने वृद्ध को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल वृद्ध का नाम मोइनुल हक़ है।
विज्ञापन


उचकागाव के नौतन हरैया गांव के रहने वाले मोइनुल हक को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पीड़ित मोइनुल हक़ का माने तो वो सुबह अपने गांव से बाइक से अपनी बेटी के ससुराल बड़हरिया के हरपुर जा रहे थे, तभी उचकागांव के साखे गाव के समीप साइड नहीं देने को लेकर एक बाइक पर सवार दो नवयुवकों ने उनकी गाड़ी रोक दी।

गाड़ी रोकने के बाद दोनों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। गंभीर रूप से घायल मोइनुल हक़ को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने अपना बयान पुलिस के सामने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस इस मामले में एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने रोड रेज की किसी घटना से इनकार किया है और जांच के बाद सही कारण सामने आने की बात कही है। मालूम हो कि इससे पहले बिहार के ही गया और मुजफ्फरपुर में ऐसी घटनाएं घट चुकी है।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें