फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मां और बेटी के साथ बाजार से जा रहे थे घर, तभी हुआ ऐसा कि मच गई अफरातफरी

Mon, 19 Jun 2023 10:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार में क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण एक दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई।  आक्रोशित लोग इस घटना से आक्रोशित होकर क्रेन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की लेकिन कुछ लोगों के मना करने पर लोगों ने क्रेन को क्षति नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में सोमवार को एक क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण एक दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर है। घटना परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा - लालबंदी मुख्य पथ के घाघरा के मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान कवि देवी (55) और उसकी पोती सुषमा (10) के रूप में की गई है। जबकि मृतका कवि देवी के पुत्र शिवचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बाजार से लौट रहे थे घर 
परिजनों का कहना है कि बाइक पर सवार होकर शिवचंद्र राम, उनकी मां कवि देवी और बेटी सुषमा बाजार से वापस घर लौट रहे थे। तभी घाघरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित क्रेन का ब्रेक फेल हो गया और उसने तीनों बाइक सवार को रौंद दिया। घटना के बाद क्रेन चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आननफानन में स्थानीय लोगो तीनो को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दादी और पोती को मृत घोषित कर दिया। वही शिवचंद्र राम की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया।

क्रेन का ब्रेक फेल होने से हुई घटना 
आक्रोशित लोग इस घटना से आक्रोशित होकर क्रेन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की लेकिन कुछ लोगों के मना करने पर लोगों ने क्रेन को क्षति नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। फिर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें