फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: राजद ने जारी की 22 उम्मीदवारों की सूची; सारण से रोहिणी आचार्य, पाटलीपुत्र से मीसा को टिकट

Tue, 09 Apr 2024 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए  22 नामों की सूची जारी की है। खास बात है कि इस लिस्ट में पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की दो बेटियों को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav (File Photo) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने लगभग सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस बीच, बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के आज लोकसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी है। जिसमें पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची में 22 नामों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



आरजेडी ने इन नामों पर लगाई मुहर
गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई से अर्चना रविदास, बांका से जय प्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, पाटलीपुत्र से मीसा भारती को चुनावी मैदान में उताराय है। वहीं वैशाली से मुन्ना शुक्ला को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाह, हाजीपुर से शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर से अनीता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितू जायसवाल, मधेपुरा से कुमार चंद्र दीप पर आरजेडी ने भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें