फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद में रार: जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलें, श्याम रजक की हो सकती है पार्टी से छुट्टी!

Mon, 10 Oct 2022 09:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिल्ली में आज लालू यादव की बतौर राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा ताजपोशी होगी और इसी के साथ पूरे बिहार की निगाहें जगदानंद और श्याम रजक प्रकरण में लालू के फैसले पर होंगी। 
विज्ञापन
लालू यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के साथ सरकार बनाने के साथ ही राजद के लिए मुसीबतों का दौर जारी है। पहले सरकार में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह व सुधाकर सिंह के इस्तीफे से पार्टी को झटका लगा तो अब प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का इस्तीफा भी चर्चा में है। इतना ही नहीं दिल्ली में रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेज प्रताप और श्याम रजक प्रकरण भी पार्टी के लिए गले की फांस बन गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में आज पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में लालू यादव की बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा ताजपोशी होगी और इसी के साथ पूरे बिहार की निगाहें जगदानंद और श्याम रजक प्रकरण में लालू के फैसले पर होंगी। 

लालू के पास पहुंचा जगदानंद का इस्तीफा 
चर्चा है कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वह कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। अब खबरें हैं कि उन्होंने अपना इस्तीफा लालू यादव को भेज दिया है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि 80 वर्षीय जगदानंद स्वास्थ्य कारणों से बतौर अध्यक्ष पार्टी में नहीं बने रहना चाहते हैं। हालांकि, जगदानंद प्रकरण आखिरी फैसला आज लालू यादव को ही लेना है, लेकिन चर्चा है कि पूरा राजद कुनबा जगदानंद सिंह को मनाने में जुट गया है। 
विज्ञापन


श्याम रजक की पार्टी से हो सकती है छुट्टी
राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आज पूर्व मंत्री श्याम रजक की पार्टी से छुट्टी हो सकती है। दरअसल, एक दिन पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्याम रजक का लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव से विवाद हो गया था। इसके बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि श्याम रजक ने उनको गाली दी, इसका ऑडियो भी उनके पास है। माना जा रहा है कि लालू यादव इस प्रकरण के बाद लालू यादव पर कड़ा फैसला ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें