फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bypoll 2022: गोपालगंज सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, भाजपा-राजद के बीच तेजस्वी की मामी ने भी मारी एंट्री

Mon, 10 Oct 2022 08:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में दिवंगत भाजपा विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को खड़ा किया है, तो वहीं बसपा ने साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव पर दांव खेला है। वहीं राजद ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव-इंदिरा यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पहले इस सीट पर भाजपा और राजद के बीच टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन अब इस चुनावी दंगल में तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव ने भी ताल ठोंक दी है। 

विज्ञापन


बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने इंदिरा यादव को गोपालगंज विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है। इंदिरा यादव राबड़ी देवी के भाई व गोपालगंज के पूर्व सांसद साधु यादव की पत्नी हैं। वह इस विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं, इससे पहले 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं। 

भाजपा विधायक के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव 
बता दें, गोपालगंज विधानसभा सीट के भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। सुभाष सिंह ने इस सीट पर 77791 वोट हासिल किए थे, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी साधु यादव को हराया था। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ गफूर तीसरे नंबर पर रहे थे। 
विज्ञापन


राजद ने अभी नहीं खोले पत्ते 
भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में दिवंगत भाजपा विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को खड़ा किया है, तो वहीं बसपा ने साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव पर दांव खेला है। वहीं महागठबंधन से राजद ने इस सीट पर लड़ने का फैसला किया है, लेकिन पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चर्चा है कि गोपालगंज के बड़े व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता राजद उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सीट पर तीन नंवबर को मतदान होगा वहीं छह नंबर को मतगणना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें