फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की विधायक के बेटे ने डॉक्टर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में राजद-जेडीयू सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था के पटरी से उतरने के एक के बाद एक उदाहरण सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है गया जिले में, जहां लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल की विधायक कुंती देवी के बेटे ने एक सरकारी डॉक्टर को जमकर पीटा।
विज्ञापन


विधायक ने डॉक्टर पर कुर्सी से भी हमला किया। डॉक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामला सत्तारूढ़ दल से जुड़ा होने के कारण पुलिस मुकदमा दर्ज करने में भी आनाकानी करती रही।

बाद में पुलिस ने जैसे तैसे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वारदात के बाद से आरोपी विधायक पुत्र फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार गया जिले के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर कुंती देवी हाल ही में विधायक चुनी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रंजीत यादव के खौफ से पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

बताते हैं उनके पुत्र रंजीत यादव की क्षेत्र में अच्छी खासी दबंगई चलती है। दो दिन पहले रंजीत यादव साथियों के साथ किसी काम से शहर के सरकारी अस्पताल में गया था। वहां किसी बात पर उसका डॉक्‍टर सतेन्द्र कुमार सिन्हा से विवाद हो गया।

आरोप है कि इस पर विधायक पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को जमकर पीटा। डॉक्टर जान बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन रंजीत यादव के खौफ के चलते किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं की। डॉक्टर ने पुलिस को फोन मिलाया तो पुलिस ने भी उनकी बात नहीं सुनी।

जिसके बाद उन्होंने जिले के एसएसपी को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। तब तक आरोपी आराम से फरार हो गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट दर्ज की। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें