फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा-बीजेपी के 'रहम-ओ-करम' से बने थे 2005 में मुख्यमंत्री

Mon, 11 Apr 2022 06:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में एक सीट पर उपचुनाव को लेकर जबरदस्त सियासत हो रही है। इस बीच नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के 'रहम-ओ-करम' से 2005 में मुख्यमंत्री बने थे।
 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की बोचहां सीट पर उपचुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2005 में बीजेपी के 'रहम-ओ-करम' की वजह से नीतीश कुमार सीएम बने थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बोचहां उपचुनाव में राजद जीत रही है।

विज्ञापन

 
सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग जानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार सरकार चलाने के बजाय सर्कस चला रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य के मुद्दों पर काम नहीं कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर वादे पूरे करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।  इससे पहले रविवार को भी तेजस्वी ने एक जनसभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार की अपनी पार्टी के नेताओं पर पकड़ मजबूत नहीं रह गई है।

गौरतलब है कि बिहार की बोचहां विधानसभा सीट विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हो गई थी। उन्होंने नवंबर 2021 में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी से प्रत्याशी बनाया गया था। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस सीट पर 12 अप्रैल यानी कल मतदान होगा और 16 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें