फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी मर्डर केस में नामजद; पूर्व MLC के पेट्रोल पर मैनेजर की लाश मिली

Sat, 16 Sep 2023 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : बिहार में एक पूर्व विधान पार्षद के पेट्रोल पंप मैनेजर की उसी परिसर में जहर से मौत हो गई है। परिजनों ने पूर्व एमएलसी के अलावा एक पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को मर्डर केस में नामजद किया है। वहीं पूर्व एमएलसी के अनुसार मौत शराब पीने से हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में पूर्व MLC राजेश राम के पेट्रोल पंप के मैनेजर की लाश मिली है। मैनेजर की पत्नी मीरा देवी ने शराब में जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही है। मृतक की पहचान बगहा पुलिस जिला के पटखौली ओपी थाना के वार्ड नंबर 11 के नरईपुर मोहल्ला गांव निवासी संतोष राम (35) है। बैरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को उसका पति घर से निकला था। वह हरीनगर विजय सर्विस में काम करता था। उसके पति पर चार लाख 80 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया गया, और उसका दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री करा ली गई। 12 सितंबर को उसका फोन बंद हो गया। मैं उसके साथ काम करने वाले एक युवक राजकुमार को फोन किया तो उसने दूसरे जगह होने की बात को टाल-मटोल कर दी और बात नहीं कराया। मीरा देवी ने बताया कि 13 सितंबर को पूर्व एमएलसी राजेश राम का फोन आया और उसने बताया कि तुम्हारे पति पेट्रोल पंप पर शराब पीकर उल्टी कर रहा है। मैं वहां गई तो देखा कि मेरा पति बेहोशी हालत में पड़े हुए थे। मैं इलाज के लिए नीजी नर्सिंग होम लौरिया ले गई। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पत्नी ने अपने फर्द बयान पर इन लोगों को किया नामजद
मृतका के पत्नी ने अपने फर्द बयान पर पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम, पूर्व एमएलसी राजेश राम, उनके पुत्र मोहन राम, विजय राम, लौरिया के फिरोज मियां और नरकटियागंज हरदिया चौक निवासी राजकुमार को नामजद आरोपी बनाई है। इधर बैरिया थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी का बयान दर्ज का संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजनीति के तहत उसके परिवार को फंसाया जा रहा है
पूर्व एमएलसी राजेश राम ने बताया कि संतोष मेरे पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करता था। 45 लाख रुपए का गबन किया था। चुनाव में व्यस्तता के कारण जब हिसाब गया तो पकड़ में आया, पैसा देने का दबाव बनाया गया था और वह शराब पीने का आदि था। शराब पीने के कारण मौत हुई है। राजनीति के तहत उसके परिवार को फंसाया जा रहा है। सारे आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें