फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जदयू कार्यकर्ता पर आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को गोली मारने का आरोप; जिला परिषद् सदस्य का पति है आरोपी

Mon, 04 Sep 2023 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Crime: राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने के बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जबकि दूसरी टीम को जख्मी के फर्द बयान को लेकर पटना भेजा गया। फिलहाल जख्मी की हालत सामान्य बनी हुई है। गोली शरीर से निकाल ली गई है। पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
गांव में कैंप करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में बदमाशों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह के रिश्तेदार सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी पिंटू सिंह को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद घायल पिंटू सिंह ने जदयू कार्यकर्ता सलन महतो पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि सलन महतो उसे अपने रिश्तेदार आरसीपी सिंह से मेलजोल रखने से मना कर रहा था। पिंटू सिंह ने बताया कि सलन महतो ने कहा कि आरसीपी सिंह से संबंध मत रखो। उससे मिलना जुलना बंद कर दो। सुधर जाओ। उसको (आरसीपी सिंह) को तो बर्बाद करूंगा ही एक दी। तुमको भी बर्बाद कर दूंगा। यह कहते हुए विवाद करने लगा। अचानक कमर से पिस्टल निकाला और गाली-गलौज करने लगा। बंदूक देखकर मैं भागने की कोशिश करने लगा तो सलन के भाई ने मुझे पकड़ लिया और सलन महतो ने गोली मार दी। 

विज्ञापन


ऑपरेशन कर गोली शरीर से निकाल दी गई है
गोली लगते ही पिंटू सिंह जमीन पर गिर गए। इसके बाद फौरन आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है। ऑपरेशन कर गोली शरीर से निकाल दी गई है। फिलहाल वह अस्पताल में ही इलाजरत है। वहीं, सिलाव थाना पुलिस एहतियातन गांव में कैंप कर रही है। ताकि दोबारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इस घटना के बाद गांव वाले सहमे हुए हैं और घटना पर चुप्पी साध रखी है।

जानिए, कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, गांव के ही दो युवक शिशुपाल और बंटी शराब के नशे में धुत होकर पिंटू के घर पहुंचे। फिर घर के बाहर रखी ईंट से उसका दरवाजा पीटने लगे। जब इस बात का विरोध आसपास के लोगों और पिंटू के पिता राजनंदन प्रसाद ने किया तो दोनों गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। इसके बाद राजनंदन प्रसाद ने अपने बेटे को फोन कर इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पिंटू के पीठ में लगी गोली
जानकारी मिलने पर पिंटू बिहार शरीफ से अपने गांव के लिए निकल गया। लेकिन पिंटू के गांव पहुंचने से पहले आरोपी घटनास्थल पर आया और दोनों पक्षों में समझौता कर चला गया। आधा घंटे बीतने के बाद रोड़ेबाजी करने वाले युवक को लेकर आरोपी फिर से वहां पहुंचा। तभी पिंटू ने कहा कि इसी लड़के ने रोड़ेबाजी की है। इसी बीच फिर से आरोपी और पिंटू के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते आरोपी और उसके भाई ने गोली चला दी, जो पिंटू की पीठ में जा लगी।
 

विज्ञापन

घायल पिंटू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चार साल पहले से चल रहा है विवाद
बताया जा रहा है कि गांव के जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लग रहा है। उससे पिंटू का चार वर्ष पहले से विवाद चला आ रहा है। दहेज अधिनियम के मामले में आरोपी का रिश्तेदार जेल जा चुका है। लड़की पक्ष वाले पिंटू के रिश्तेदार जबकि लड़का पक्ष वाले आरोपी के रिश्तेदार हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर गोली मारने का आरोप लग रहा है, वह जदयू का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जदयू के कई बड़े नेताओं के साथ उसके घनिष्ठ संबंध हैं। आरोपी की पत्नी जिला परिषद सदस्य भी है।

पूर्व के विवाद को लेकर दिया गया घटना को अंजाम
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने के बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जबकि दूसरी टीम को जख्मी के फर्द बयान को लेकर पटना भेजा गया। फिलहाल जख्मी की हालत सामान्य बनी हुई है। गोली शरीर से निकाल ली गई है। ऑपरेशन के बाद वह अस्पताल में इलाजरत है। वहीं, जिन लोगों का इस मामले में नाम आ रहा है, पुलिस उनके खिलाफ छापेमारी में जुट गई है। पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें