फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: यूपी के गेंदबाजों के सामने नहीं टिके बिहार के बल्लेबाज, पारी से गंवाया मैच; जानें कितने पर सिमटी?

Tue, 13 Oct 2026 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से हराया। यूपी ने 540 रन बनाए। बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रनों पर ऑलआउट हुई।

 

विज्ञापन
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार को उत्तर प्रदेश के हाथों पारी और 267 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार की टीम बल्लेबाजी की दोनों पारियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 540 रन बनाए, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए माधव कौशिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

उत्तर प्रदेश की ओर से माधव कौशिक ने 152 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 110 रन बनाए। इसके अलावा आराध्या यादव ने 86 और जीशान अंसारी ने 58 रनों का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 153.1 ओवर में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में बिहार की पहली पारी 52.1 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से कार्तिक त्यागी और करण शर्मा ने चार-चार विकेट लेकर बिहार की बल्लेबाजी को झकझोर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में आईआईटी पटना के 10 शिक्षक, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की सूची में मिली जगह

पहली पारी में 399 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश ने बिहार को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी बिहार के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 36.4 ओवर में 132 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। दूसरी पारी में मंगल महरौर ने 27, सुराज कश्यप ने 25 और कप्तान साकिबुल गनी ने 24 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने चार विकेट झटके, जबकि करण शर्मा ने तीन और कार्तिक त्यागी ने दो विकेट हासिल किए। अभिनंदन ने भी एक विकेट लिया। गेंदबाजों के इस प्रभावी प्रदर्शन के सामने बिहार की टीम पूरे मैच में दबाव से उबर नहीं सकी।

इस हार के साथ बिहार की टीम को रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में बल्लेबाजी में सुधार करने की चुनौती का सामना करना होगा। टीम को विकेट पर टिककर खेलने और बड़ी साझेदारियां बनाने पर ध्यान देना होगा।

मैच का परिणाम: उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से हराया।

प्लेयर ऑफ द मैच: माधव कौशिक।

स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, बिहार।

प्रतियोगिता: रणजी ट्रॉफी 2026-27, एलीट ग्रुप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें