फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: BJP के पूर्व मंत्री ने अपनी पार्टी के सांसद के खिलाफ ठोंकी ताल; कहा- लोकसभा चुनाव में हराकर लेंगे बदला

Sat, 14 Oct 2023 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Lok Sabha elections 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री सांसद से बदला लेने की बात कह रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2024 में बदला लेकर रहेंगे। जानिए पूरा मामला...।
विज्ञापन
भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री रामाधार सिंह और सांसद सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह ने सांसद सुशील सिंह से राजनीतिक बदला लेने का एलान किया है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रामाधार सिंह ने सेहत में सुधार के बाद शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी सांसद सुशील सिंह ने उन्हें हराने का काम किया था। उसी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में वे भी उन्हें हराने का काम करेंगे।

विज्ञापन


‘पार्टी ने उन्हें नहीं निकाला तो मुझे भी नहीं निकालेगी’
भाजपा नेता रामाधार सिंह ने कहा कि सांसद के कारण ही वे बिहार विधानसभा चुनाव में महज दो हजार वोट से चुनाव हारे थे। इस हार को वे आज भी नहीं भूले हैं। इस हार का बदला लेने का वक्त आने वाला है। यह बदला वे लोकसभा चुनाव में लेकर रहेंगे। चुनाव में वे सुशील सिंह को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें हराने का काम करने पर जब पार्टी ने सुशील सिंह को बाहर नहीं निकाला तो पार्टी उन्हें भी बाहर नहीं करेगी।

पूर्व मंत्री और सांसद में 36 का आंकड़ा
पूर्व में अलग-अलग दल में रहने के बावजूद रामाधार सिंह और सुशील सिंह एक दूसरे के धुर-विरोधी रहे हैं। सुशील सिंह के भाजपा में आ जाने के बाद पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों में मेल-मिलाप कराने की भरपूर कोशिश की थी। उस वक्त मेल होता सा भी लगा था। लेकिन यह कुछ ही दिनों का दिखावा भर रहा। उसके बाद दोनों में फिर से एक-दूसरे को नापसंद करने लगे, जो आज भी बरकरार है।
विज्ञापन


कहा जाता है कि विपरीत रिश्तों के बीच रामाधार सिंह सांसद के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। इसके बावजूद सांसद ने सामने से खुलकर रामाधार सिंह के खिलाफ नहीं कहा। लेकिन उनके समर्थक पूर्व मंत्री के खिलाफ मोर्चा संभालते रहे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री के इस एलान के बाद सांसद के समर्थक रामाधार सिंह के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें