फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : राजद विधायक ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी भाजपा

Mon, 08 Jan 2024 11:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

राजद विधायक अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे। जनता से लिए गए पैसे को टैक्स का पैसा कह रहे हैं। इतना ही नहीं वह यह भी कह रहे कि राम मंदिर हमने बनवा दिया।
विज्ञापन
राजद विधायक अजय यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है। इससे पहले बिहार में विवादित बयानों का दौर जोरों पर है। गया के अतरी विधानसभा के आरजेडी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। साथ ही पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। गया के नीमचक बथानी में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन




क्या राम मंदिर बनाने के लिए घर से पैसा पैसा दिए थे?
विधायक अजय यादव ने कहा कि हमें लग रहा है कि अयोध्या में जितना भीड़ भाजपा बुला रही है। अपने ही लोग से धमाका (ब्लास्ट) करवा देंगे। कहेंगे कि पाकिस्तानी आतंकवादी कर दिया है। इस तरह की घटना हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो टैक्स का पैसा जमा करते हैं। वह पैसा राम मंदिर में खर्च कर खुद वाहवाही लूट रहे हैं। पीएम कहते हैं हमने राम मंदिर बनवा दिया। क्या राम मंदिर बनाने के लिए घर से पैसा पैसा दिए थे?

जनता से लिया गया टैक्स का पैसा से कह रहे हैं
राजद विधायक अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे। जनता से लिए गए पैसे को टैक्स का पैसा कह रहे हैं। इतना ही नहीं वह यह भी कह रहे कि राम मंदिर हमने बनवा दिया। हमलोग भी सनातनी धर्म से हैं। हमलोग भी देवी-देवताओं को मानते हैं। बचपन से पूजा अर्चना कर रहे हैं। फिर हमलोग अलग कैसै हो गए? भाजपा के साथ जो भी गया, वह गंगा पवित्र हो गया। जो खुद अपनी पत्नी को छोड़ दिए थे भटकने के लिए और वह नारा लगा रहे हैं राम मंदिर का, प्राण-प्रतिष्ठा और उद्घाटन करेंगे। मालूम हो कि अजय यादव उर्फ रंजीत यादव की मां राजद से अतरी की विधायक रही थीं। बीते साल एक हत्याकांड में उन्हें बीस साल की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें