फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Madir: गिरिराज सिंह बोले- मौसमी हिंदू हैं कांग्रेसी, इनके पास अयोध्या जाने की नैतिक ताकत नहीं

Thu, 11 Jan 2024 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और ऐसी कंपनी किसी अन्य को शेयरधारक नहीं बनाती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के लिए कांग्रेस के पास नैतिक ताकत नहीं है। कांग्रेस द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये लोग मौसमी हिंदू हैं, जब उन्हें लगता है कि उन्हें वोट लेना है, तो वह सॉफ्ट यानी नरम हिंदू बनने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस अपने आप से समाप्त होने वाली पार्टी है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद से कांग्रेस में कोई अयोध्या गया है। कांग्रेस पार्टी ने ही अयोध्या मामले को अदालत में लटकाने-भटकाने का काम किया था, इसलिए उनके पास अयोध्या जाने की नैतिक ताकत नहीं है। हमको कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोलना है। कांग्रेस अपने आप से समाप्त होने वाली पार्टी है। जनता भी अब कांग्रेस का सच जान चुकी है। 



ममता बनर्जी की पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और ऐसी कंपनी किसी अन्य को शेयरधारक नहीं बनाती है। पार्टी का सुपर शेयरधारक उनका भतीजा (अभिषेक बनर्जी) है। अगर कोई हिस्सा मांगना चाहता है और अभिषेक बनर्जी का विरोध करना चाहता है, तो वह इसे बर्दाश्त करेगी। जनता इस बात को जानती है। आने वाले चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें