बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राम महज राजनीतिक हथियार हैं और भाजपा वाले राम के नाम का राजनीतिकरण करते रहते हैं।
वे मंदिर बनाने से ज्यादा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अब यूपी का चुनाव आने वाला है, इसलिए फिर इस मुद्दे को जिंदा करने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
रविवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि भगवान राम के प्रति भाजपा नेताओं की कोई श्रद्धा नहीं है, बल्कि राम के नाम पर भाजपा लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करना चाहती है।