फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पास में घायल मिला सात साल का बेटा; हत्या की आशंका

Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास उसका सात वर्षीय बेटा घायल अवस्था में मिला। बच्चे ने मां की हत्या कर शव लटकाने और उसे भी मारने की कोशिश किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की छत्तरगाछ पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अठियाबाड़ी वार्ड-8 की 35 वर्षीय महिला शाहीन प्रवीण का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर खानका बागान टोला की घनी बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला। मौके पर उसका सात वर्षीय बेटा भी घायल अवस्था में मिला।

मृतका का पति मुंबई में

विज्ञापन

मृतका अठियाबाड़ी निवासी मो. सोमू अहमद की पत्नी थी। उसका पति पिछले छह महीने से काम के सिलसिले में मुंबई में रह रहा है। शाहीन मूल रूप से दामलबाड़ी पंचायत के काशीबाड़ी गांव निवासी फासीरुद्दीन की बेटी थी। मृतका के देवर मो. बिपियारू के मुताबिक, शाहीन अपने बेटे नोमान को साथ लेकर छत्तरगाछ बाजार जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। करीब चार बजे ग्रामीणों ने बांसबाड़ी में उसका शव फंदे से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।

सात वर्षीय बच्चे  का बयान आया सामने
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका का सात वर्षीय बेटा भी घटनास्थल पर घायल अवस्था में मिला। उसके गले पर रस्सी या बांस की करची से बांधने के निशान थे और आंख पर चोट लगी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे ने बताया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और उसे भी मारने की कोशिश की। हालांकि, वह वहां से भाग निकला। पुलिस बच्चे के बयान की भी जांच कर रही है।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

मृतका के भाई नूर आलम ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बहन की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बिहार: अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर छत्तरगाछ कैंप प्रभारी कुंदन कुमार, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार और महिला एसआई पुष्पांजलि मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें