फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में 13 साल की छात्रा की दरिंदगी के बाद हत्या, बॉयफ्रेंड ने ही बुना था मौत का जाल

Thu, 05 Mar 2026 12:49 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप उसके 16 वर्षीय सहपाठी करण विश्वास पर लगा है, जिसने कथित तौर पर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अमौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की मासूम छात्रा के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर पहचान छिपाने या विरोध के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जघन्य अपराध का आरोप लड़की के ही 16 वर्षीय सहपाठी और कथित बॉयफ्रेंड करण विश्वास पर लगा है।

विज्ञापन


घर से महज 500 मीटर दूरी पर फंदे पर लटका था शव
घटना की शुरुआत एक आम दोपहर की तरह हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से चाय बनाने को कहा था। बेटी ने जवाब दिया, पापा, बस 10 मिनट में वॉशरूम से होकर आती हूं और चाय बनाती हूं। पिता को क्या पता था कि ये उसकी आखिरी बात होगी। जब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शक होने पर घर का मोबाइल चेक किया गया, तो पता चला कि बकनिया गांव के रहने वाले करण विश्वास का फोन आया था। ग्रामीण जब लड़के के घर पहुंचे और उस पर दबाव बनाया, तब जाकर उसने सच उगला। शाम करीब 5 बजे परिजनों को वह मंजर देखना पड़ा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी, घर से महज 500 मीटर दूर बांस की झाड़ी में छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था।

मृतका के शरीर पर थे जख्म के निशान
परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, मृतका के शरीर पर जख्म के निशान थे और गले पर गहरे काले निशान पाए गए। आरोपी ने पहले छात्रा को खेत पर बुलाया, वहां उसके साथ जबरदस्ती (रेप) की और जब उसने विरोध किया, तो गला दबाकर उसकी जान ले ली। इस मर्डर को सुसाइड का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को पेड़ से लटका दिया और अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपी को अब धर दबोचा गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
सूचना मिलते ही अमौर और डगरूआ पुलिस के साथ बायसी SDPO जितेंद्र पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। SDPO ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच में यह गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है जिसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत
विज्ञापन


सांसद ने जताया दुख
इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया। सांसद ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और परिवार की हर संभव मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें