फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात में टहलने निकला था युवक, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; बहन के घर रहकर करता था मजदूरी

Sun, 24 May 2026 01:56 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के हुसैनाबाद में रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय युवक सम्मत उरांव का क्षत-विक्षत शव मिला। वह रात में टहलने निकला था। परिजनों ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पूर्णिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित पूर्णिया-बनमनखी रेलखंड की है, जहां रविवार सुबह पटरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।मृतक की पहचान सुपौल जिले के छातापुर निवासी 19 वर्षीय सम्मत उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बहन के घर रहकर करता था मजदूरी
परिजनों के अनुसार, सम्मत उरांव करीब तीन महीने पहले अपनी बहन मंजू कजूर के घर हुसैनाबाद घूमने आया था। इसी दौरान वह गुलाबबाग मंडी में मजदूरी का काम करने लगा था। मृतक की बहन ने बताया कि शनिवार देर रात वह रोज की तरह काम खत्म कर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह टहलने की बात कहकर बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिवार को लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं गया होगा और सुबह लौट आएगा।

सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव
रविवार सुबह स्थानीय लोग और परिजन घर से बाहर निकले तो रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सम्मत उरांव के रूप में हुई। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल सदर थाना और रेलवे पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


हादसे में मौत की आशंका
मृतक की बहन मंजू कजूर ने किसी भी तरह की साजिश या हत्या की आशंका से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि रात में टहलने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से सम्मत की मौत हुई होगी। रेलवे पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, सीमांचल में आज भी बारिश के आसार; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि आदिल आरजू भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें