फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने की मांग तेज, सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Tue, 10 Sep 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: दिल्ली में मुलाकात के वक्त सांसद पप्पू यादव ने मंत्री को पूर्णिया की जनता की मांगों और राज्य सरकार की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से कोसी-सीमांचल की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और सकारात्मक रूचि दिखाई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने की मांग तेज हो रही है। सांसद पप्पू यादव की मंत्री से मुलाकात के बाद उम्मीदें बढ़ीं हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो सकती है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने से क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन

 
इस मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने मंत्री को पूर्णिया की जनता की मांगों और राज्य सरकार की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, इस मुलाकात में मंत्री ने सांसद पप्पू यादव की मांग पर सहमति जताई और कहा कि वह पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें