सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर लोकसभा में कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की बात अक्सर केंद्र की ओर से की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार बिहार दौरे के दौरान पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण होने की बात कही है, लेकिन अब तक एयरपोर्ट के लिए 15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ है।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आगे कहा कि, मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि, क्या इस साल में पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण कर उसका शिलान्यास कराकर अगले 2 साल में वहां विमान के आवागमन की सेवा चालू हो जाएगा। वहीं पप्पू यादव के सवाल पर जवाब देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री केआर नायडू ने बताया कि पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात की है। अधिकारियों से भी जानकारी ली है। पूर्णिया एयरपोर्ट की जमीन को लेकर कई परेशानियां थी जो खत्म होने वाली है। जल्द ही एयरपोर्ट निर्माण का काय शुरु हो जाएगा।
लोकसभा स्पीकर ने ली चुटकी
वहीं पप्पू यादव के इस सवाल पर लोकसभा स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा है, "पप्पू जी बैठ जाइए नहीं तो लोग कहेंगे कि बिहार को बहुत कुछ दे रहे हैं.."। वहीं संसद में स्पीकर की इस बात पर सांसदों ने ठहका लगाकर हंसने लगे।