फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: भाजपा के ‘चार सौ पार’ पर मल्लिकार्जुन खरगे का कटाक्ष, कहा- यह संविधान बदलने के लिए चाहते हैं बहुमत

Fri, 19 Apr 2024 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार/किशनगंज

सार

LS Polls 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज हर कोई डरा हुआ है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर इन्होंने आज कितने लोगों को अपनी तरफ ले लिया है। उन्होंने सीएम नीतीश को लेकर कहा कि जो भाग तो उसे भागने दो, उसे पकड़कर मत लाओ।
विज्ञापन
कटिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह 'अबकी बार, चार सौ पार' की बात इसलिए कह रहे हैं कि इन्हें बहुमत दिया, दो तिहाई मेजोरिटी दी तो यह संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि संविधान को बदलने के लिए और कांग्रेस चाहती हैं कि जनता के दुःख-दर्द को खत्म करने के लिए।

विज्ञापन

 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज हर कोई डरा हुआ है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर इन्होंने आज कितने लोगों को अपनी तरफ ले लिया है। किसी को पैसे से, किसी को डरा कर के, किसी को धमका कर के, किसी को खरीदा, किसी को तोड़ा-फोड़ा, इन लोगों ने तोड़फोड़ करके अपनी सरकार बना ली।
 

कटिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तेजस्वी यादव बोलते रहते हैं कि हमारा चाचा भाग गया। लेकिन मैं कहता हूं कि जो भाग गया तो उसे भागने दो, उसे पकड़कर मत लाओ। उसके (भागने वाले के) पास कोई आइडियोलॉजी नहीं, कोई विचार नहीं। वह एक को ही बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन दुनिया को बेवकूफ नहीं बना सकते।
 
इससे पहले मल्लिकाजुर्न खरगे अपने एक दिवसीय दौरे के तहत आज किशनगंज पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बहादुरगंज के लोहागाड़ा स्थित मैदान में एक बड़े जनसभा को संबोधित किए हैं। जहां उन्होंने विपक्षियों पर तंज किया।
विज्ञापन

किशनगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कांग्रेस के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर और फूल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कांग्रेस सांसद तथा प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद, बहादुरगंज पूर्व विधायक तौसीफ आलम, किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन, बहादुरगंज के राजद विधायक अंजार नईमी और जिला अध्यक्ष ईमाम अली चिंटू सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद डॉ. जावेद आजाद ने कहा कि हमें भाजपा वालों को हटाना है। हमें देश के संविधान बचाने वालों को लाना है। मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद जताता हूं, जो हमारे बीच वे आए हैं।
 
वहीं, मल्लिकाजुर्न खरगे ने अपने संबोधन में भाजपा और विपक्षियों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के दामों की बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की सत्ता अदानी और अंबानी के हाथों में दे दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि क्या सब के खातों में 15-15 लाख रुपये मिले। उन्होंने आगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा अब बूढ़े हो गए हैं। जो एक बार गए हैं, उन्हें जाने दो अब दोबारा मत बुलाओ। उन्होंने कहा कि नीतीश जी सिर्फ पलटूराम हैं, जो इधर से उधर करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें