फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: फर्जी आवास प्रमाण पत्र बना रहा था कंप्यूटर ऑपरेटर, पुलिस ने पकड़ा; 20 नकली सर्टिफिकेट भी मिले

Fri, 22 Aug 2025 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज में फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलसि ने गिरफ्तार किया है। उसके पास पुलिस ने 20 नकली सर्टिफिकेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी के पास से जब्त उपकरण और जाली आवास प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दिघलबैंक प्रखंड के तलवारबंधा गांव में एक कंप्यूटर दुकान पर छापामारी कर 20 से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस दौरान दुकान मालिक अजय कुमार शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करूंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा
 
गुप्त सूचना पर छापामारी, दुकान से मिले फर्जी कागजात
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तलवारबंधा में अवैध तरीके से आवास प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इसके बाद एसडीपीओ मंगलेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम छापामारी की। इस कार्रवाई में दुकान से 20 संदिग्ध आवासीय प्रमाण पत्र, एक डेस्कटॉप, प्रिंटर, यूपीएस और एक पेनड्राइव बरामद की गई। इसके अलावा 39,602 रुपये नकद, 150 नेपाली रुपये, चार जन्म प्रमाण पत्र और एक मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

 
जांच में उजागर हुई साजिश, RTPS से जारी नहीं थे प्रमाण पत्र
जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब दिघलबैंक के राजस्व अधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राप्त चार आवास प्रमाण पत्रों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि ये प्रमाण पत्र RTPS प्रणाली से जारी नहीं हुए थे। जिन महिलाओं के नाम पर ये प्रमाण पत्र बने थे, उन्होंने भी पूछताछ में इन्हें जाली बताया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, राजघाट पुल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
 
डिजिटल हस्ताक्षर का कर रहा था दुरुपयोग
गिरफ्तार दुकानदार अजय कुमार शाह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पिछले एक महीने से डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताई है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें