फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांंधी की जमकर तारीफ की, कहा- वो हमारे हीरो; भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 27 Mar 2024 11:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar News: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बागडोगरा से पूर्णिया जाने के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे हीरो हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बागडोगरा से पूर्णिया जाने के क्रम में किशनगंज बस स्टैंड के पास कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पप्पू यादव के समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रोफेसर गुलरेज रोशन रहमान व नासिक नादिर सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगतसिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद अब राहुल गांधी ने देश के 130 करोड़ लोगों का दिल जीतने का जो जज्बा दिखाया है, इससे साबित होता है कि उनसे बड़ा कोई हीरो नहीं हो सकता है।

कोसी सीमांचल की जनता मेरे लिये भगवान
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों के हितों की बात करते हैं, जाति व धर्म की बात नहीं करते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वे 5 बार सांसद रहे और कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहें हैं। उन्होंने कहा कि कोसी सीमांचल की जनता मेरे लिये भगवान है, भगवान की आस्था पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा के 4 सांसदों ने टिकट लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें