फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शादी समारोह में साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर भागा आरोपी युवक

Fri, 07 Mar 2025 04:34 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
विज्ञापन
बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्णिया जिले में बीती रात एक शादी समारोह में एक युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी वहां से भाग निकला। उसके बाद परिजनों ने मासूम बच्ची को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपनी मौसी की शादी में अपनी मां के साथ आई हुई थी। रात में बाराती सुमठी विशनपुर से आए थे। घर पर बारात लगने के बाद सभी लोग खाना खाकर शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी युवक ने उक्त बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया। फिर आरोपी युवक, बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ समारोह स्थल से थोड़ा दूर ले गया और उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे वहीं घर के पास छोड़कर शादी समारोह स्थल से फरार हो गया। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने बच्ची को छोड़कर भागते हुए युवक को देख लिया था।
 
उधर, बच्ची की तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्ची की हालत देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

 
सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की बात सामने आई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की लेकर छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें