फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पांच युवकों ने घर में अकेला पाकर लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Fri, 07 Mar 2025 04:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि एक परिवार द्वारा उनकी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने अविलंब दो आरोपियों को पकड़ा है। जबकि अन्य लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक लड़की से पांच युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यही नहीं बल्कि पीड़िता इस घटना के बारे में किसी को न बताए, इसे लेकर आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। फिर इसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। यह घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले मेरे परिवार में एक सदस्य बीमार था, जिसको दिखवाने के लिए सभी लोग शहर के पास एक चिकित्सक के पास में गए थे। इस दौरान मैं घर में अकेली थी और इस बात की जानकारी आरोपियों को हो गई थी। उसके बाद सभी आरोपी एक-एक करके घर पर आए और मुझे लेकर पीछे मक्के के खेत में ले गए। फिर उन सभी ने बारी-बारी से मेरे साथ गलत काम किया। इस दौरान उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और गलत काम का वीडियो तक बना लिया।
 
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी भी सूरत में लीक की तो दुष्कर्म का वीडियो को हम सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर देंगे और धमकी तक दे दी गई। उसके बाद मैंने अपने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दे दी। मेरी आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने थाने में जाकर मामला को दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की करवाई में जुटी हुई है। देर रात को ग्रामीण एसपी विद्या सागर और एसडीपीओ पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने पूरी घटना की जानकारी ली और थाने में पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
 
पूरे मामले में मनियारी थाना के एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि एक परिवार द्वारा उनकी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने अविलंब दो आरोपियों को पकड़ा है। जबकि अन्य लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना के दौरान पीड़िता के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें