फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरने से OBHS स्टाफ की मौत, UP के रहने वाले थे

Sat, 12 Jul 2025 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: रेल सुरक्षा बल (RPF) के आईसी अधिकारी हृदेश कुमार ने जानकारी दी कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं, दूसरी ओर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक अरुण कुमार तथा घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटना में 34 वर्षीय OBHS (ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा) स्टाफ अरुण कुमार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन संख्या 22450 किशनगंज स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी और अरुण कुमार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर पड़े।

विज्ञापन

 
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल अरुण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शरीर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘नकली दवा मामले में दोषी मंत्री जीवेश मिश्रा को हटाएं CM नीतीश कुमार’, कांग्रेस ने उठाई मांग
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे मृतक अरुण
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पूरमाफी निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो OBHS के तहत ट्रेन में सफाई और हाउसकीपिंग की सेवाएं दे रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत से रेलवे विभाग और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
घटना के बाद रेल सुरक्षा बल (RPF) के आईसी अधिकारी हृदेश कुमार ने जानकारी दी कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं, दूसरी ओर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्टेशन परिसर और रेलवे कर्मचारियों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
दुर्घटना ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों और ट्रेन संचालन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। OBHS जैसे सेवाओं में लगे कर्मचारी लगातार यात्रा के दौरान ड्यूटी पर रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: थानेदार की हत्या के आरोपी को गोलियों से भूना, जनता दरबार से लौटते वक्त घात लगाकर हत्या; दो गिरफ्तार
 
रेलवे प्रशासन और OBHS टीम की ओर से मृतक के प्रति शोक व्यक्त किया गया है। हालांकि इस घटना की आंतरिक जांच की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें