फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में तीन थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत नहीं सुन रहे थे

Sat, 12 Jul 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia News: पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में लापरवाही के आरोप तीन थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने सस्पेंड कर दिया। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, महिला थाना के एसआई बबन कुमारी सिन्हा और एएसआई रीना कुमारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार और कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को सस्पेंड कर दिया। कार्यहित को देखते रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को कसबा थानाध्यक्ष, जलालगढ़ थाना के अपर थानाध्यक्ष आर्या पृथ्वी नायडू को महिला थानाध्यक्ष, महिला थाना के सुरुचि शर्मा को अनगढ़ थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र के सुदिन राम को मुफस्सिल थानाध्यक्ष, अनगढ़ थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव रौटा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में मिनी मार्ट के मालिक की हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने शॉप के सामने ली जान
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने कसबा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था
बताया जाता हैं कि कसबा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने कसबा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था। आवेदन देने के बाद भी कसबा थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुष्कर्म पीड़िता ने कसबा थाना में कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद हार थककर महिला थाना आई और महिला थाना ओडी पदाधिकारी बबन कुमारी सिन्हा को आवेदन दी और महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी से मुलाकात भी किया लेकिन महिला पुलिस होने के बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला। उसके बाद पीड़िता पूर्णिया सिटी टीओपी आवेदन दिया जहां पर मामला दर्ज हुई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत को लगी इसके बाद कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, एसआई बबन कुमारी सिन्हा, एएसआई रीना कुमारी को सस्पेंड कर दिया। वही बीते दिनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव डायन का आरोप लगाकर जिंदा जलाकर पांच लोगों की मौत मामले में थानेदार की लापरवाही को देखते हुए सस्पेंड किया गया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें