फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया पुलिस की लापरवाही से लूट के आरोपी को मिली राहत, SP ने तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष को किया निलंबित

Sun, 25 Aug 2024 12:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी को कोर्ट से लाभ मिला है, जो एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में एक लूट के मामले में आरोपी को न्यायालय से राहत मिलने के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मामले में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए बनमनखी के तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा को निलंबित कर दिया है। वरुण कुमार झा वर्तमान में धमदाहा में एसआई पद पर कार्यरत थे। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, लूट के मामले में आरोपी के खिलाफ समय पर आरोप पत्र दाखिल नहीं करने के कारण उसे न्यायालय से राहत मिल गई। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी को कोर्ट से लाभ मिला है, जो एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने काम में अधिक सावधानी बरतने और सख्ती से काम करने की आवश्यकता है। इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने 75 पुलिस कर्मियों का वेतन रोक दिया था। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी थी कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें