फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Dowry Case: पूर्णिया में पति बना हैवान! पत्नी को आग में झोंका, इलाज के दौरान मौत; जानें मामला...

Tue, 18 Jun 2024 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पति दहेज के लिए हैवान बन गया और अपनी पत्नी को आग में जला डाला। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
परिजन के साथ मृतका सोनम नयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में एक विवाहित महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज को लेकर आग में जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के चपैय गांव की है। मृतका की पहचान सोनम नयन के तौर पर हुई है। मामले को लेकर मृतका के पिता मरंगा थाना क्षेत्र गंगेली नया टोला निवासी कृष्णदेव सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। वहीं, मामले को लेकर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि मृत महिला के परिजनों ने बरारी थाना पुलिस ने फर्द बयान कराया है। इस संबंध में आगे की कर्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
इधर, मृतका के पिता कृष्णदेव सिंह ने बताया मेरी बेटी सोनम नयन की शादी प्रेम प्रसंग में चपैय निवासी हीरामंडल के बेटे गुरुदास प्रसाद दास से पांच साल पहले की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व मेरी बेटी के देवर शशिकांत दास की शादी हुई। शादी में 4.50 लाख रुपये तिलक मिला था। तब से ही आरोपी दामाद, सास ससुर और देवर सहित अन्य लोगों को लालच हो गया। दहेज के रूप में 4.50 लाख रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि जितना जल्द हो सके रुपये दे दीजिए। हम जब बोले कि रुपये मेरे पास नहीं हैं, कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं देंगे तो आपकी बेटी को जिंदा जलाकर मार देंगे।

उन्होंने बताया कि बीते 14 जून को दोपहर 2:30 बजे के करीब मेरी बेटी का देवर शशिकांत कुमार ने मेरे बेटे अनिमेष कुमार को फोन कर सूचना दी कि आप जितना जल्द हो सके आ जाइए। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि आरोपी दामाद गुरु प्रसाद दास, शशिकांत दास और उनके पिता हीरामंडल सहित अन्य लोगों ने मिलकर मेरी बेटी को आग में जला दिया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हायर हॉस्पिटल भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर लाने के बाद डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें