फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: समस्तीपुर जिले में प्रेमी जोड़े को घर में बंदकर पीटा, जी नहीं भरने पर एक-दूसरे से करवाई पिटाई, वीडियो वायरल

Tue, 13 Jul 2021 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

समस्तीपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लड़के और लड़की की बेदम पिटाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ी की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रेमी प्रेमिका को प्यार करना महंगा पड़ गया। कानून को ताक पर रखकर लड़की के परिवारवालों ने सरपंच और पूर्व मुखिया मुखिया के सामने पिटाई की और उसके बाद जोड़ी को एक दूसरे को पीटने के लिए कहा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में  पूर्व मुखिया व सरपंच पति ने एक प्रेमी जोड़े को अपने घर के अंदर बंद कर डंडे से पहले पिटाई की। इससे भी जी नहीं भरा तो फिर दोनों से एक-दूसरे की पिटाई करवाई। वीडियो बनाने वाले लोगों के मुताबिक,  दोनों लड़का व लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे और अक्सर छुप-छुपकर मिलते थे। इससे नाराज लड़की के घरवालों ने युवक को घर पर बुलाया और उसकी बेदम पिटाई कर दी। 

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की पिटाई
वीडियो में लड़का और लड़की को घर के अंदर बंद करके ना केवल पिटाई की गई है बल्कि एक-दूसरे से पिटाई करवाई गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुर्सी पर पूर्व मुखिया पति और सरपंच बैठे हुए हैं और कुछ लोग डंडे से पिटाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं मन नहीं भरने पर जनप्रतिनिधि एक दूसरे को मारने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 
विज्ञापन

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
जिले के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है। जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें