राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर सुनैना सिंह को बिहार के राजगीर स्थित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की नयी कुलपति नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति के पास तीन नाम भेजे गए थे लेकिन राष्ट्रपति ने सुनैना के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए। वर्तमान में प्रोफेसर सुनैना हैदराबाद की 'इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी' (इएफएलयू) की कुलपति हैं। कुलपति के तौर पर उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।
वहीं, नालंदा विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी स्मिता पोलाईट ने बताया कि प्रोफेसर सुनैना की नियुक्ति की जानकारी विश्वविद्यालय के प्रभारी रजिस्ट्रार पी के चंद्रमूर्ति को दे दी गई। गौरतलब है कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय मे कुछ दिन पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। मामला बहुत गरमा जाने के बाद कुलपति पंकज मोहन ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।