फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: शिक्षक ने छात्र के निजी अंग को गर्म प्रेस से दागा, बोला- किसी को बताया तो नाम काट दूंगा

Wed, 19 May 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में स्कूल टीचर की हैवानियत इस कदर सामने आई है कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए। शिक्षक ने एक नाबालिग बच्चे के प्राइवेट प्रार्ट को गर्म आयरन से दाग दिया है। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड के चांदपुरा निजी स्कूल के शिक्षकों ने हॉस्टल में रह रहे 10 साल के छात्र के निजी अंग को गर्म प्रेस से दाग दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ ही शिक्षक ने धमकी दी कि अगर किसी से यह बात बताई तो स्कूल से नाम काट कर बाहर कर देंगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



दरअसल, बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है। इसकी वजह से सभी स्कूल, कॉलेज बंद हैं, लेकिन लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन करते हुए सदर प्रखंड के चांदपुरा में निजी स्कूल संचालित है। पीड़ित की मां नीमाचांदपुरा थाने में शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी अमित कुमार कांत स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षकों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  हालांकि आरोपी शिक्षकों ने गर्म आयरन से दागने की बात से इनकार किया। शिक्षकों का आरोप है कि परिवार वाले उसे फंसाने के लिए यह हथकंडे अपनाए हैं।
विज्ञापन


घर आने पर बेटे ने सुनाई आपबीती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित मां ने बताया कि लॉकडाउन होने पर उसने अपने बेटे को हॉस्टल से घर बुला लिया। अगले दिन जब मां बेटे को नहाने ले गई तो उसके निजी अंगों से घाव के पस निकल रहे थे, मां ने जब बेटे से पूछा यह कैसे हुआ तो बेटे ने आपबीती सुनाई। नाबालिग ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों ने गर्म प्रेस से उसके पीछे वाले हिस्से को दाग दिया और कहा कि किसी से बताए तो नाम काटकर स्कूल से बाहर कर दूंगा। उसके बाद मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित मां का कहना है कि वह अपने बेटे को अब उस स्कूल में नहीं भेंजेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें