फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शराब और बीयर हुई महंगी

Wed, 23 Jan 2013 12:26 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में शराब और बीयर की कीमतें बढ़ गई हैं। राज्य सरकार ने इन पर उत्पाद कर में वृद्वि कर दी है। मंगलवार को हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


उत्पाद कर में बढ़ोतरी के साथ सामान्य बीयर और स्ट्रांग बीयर की कीमत 10 रूपये की जगह 15 रूपये प्रति बल्क लीटर हो गई है। सुपर स्ट्रांग बीयर की कीमत 18 के बदले 20 रूपये प्रति बल्क लीटर हो गई है। दुकान, कैंटीन, रेस्टोरेंट और बार में बिकने वाली भारत निर्मित विदेशी शराब पर उत्पाद कर की दर 10 रूपये के बदले 15 रूपये प्रति बल्क लीटर कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त मंत्रीपरिषद की बैठक में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के लिये 13 कर्मशाला की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। प्रधान सचिव मंत्रिमंडल दीपक कुमार ने बैठक के बाद बताया कि शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 72 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के फैसले के तहत राज्य में 13 नए ट्रांसफॉर्मर कर्मशाला स्थापित करने का निर्णय किया गया है। इसके लिए 41 करोड़ की योजना को स्वीकृति देते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 22.52 करोड़ बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी को कर्ज के रूप में देने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही मंत्रिपरिषद ने सोन कमांड क्षेत्र विकास अभिकरण, पटना, गंडक कमांड क्षेत्र विकास अभिकरण मुजफ्फरपुर, कोसी कमांड क्षेत्र विकास अभिकरण सहरसा एवं किउल-बदुआ-चांदन कमांड क्षेत्र विकास अभिकरण भागलपुर के कर्मियों को एक अप्रैल 2012 के प्रभाव से छठे वेतन का लाभ देने का फैसला किया गया है। राज्य के विद्युत करघा बुनकरों को बिजली खपत में अनुदान के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। डेढ़ रुपये प्रति यूनिट की दर से अनुदान का प्रावधान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें