फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से बलात्कार: पॉक्सो अदालत ने सुनाई 25 साल की कैद की सजा, सरकार को पीड़िता को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश

Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत के न्यायाधीश आशुतोष कुमार उपाध्याय ने भी दोषी विनय को 10,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया है। 
 
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले की एक पॉक्सो अदालत ने शनिवार को तीन साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई क दौरान आरोपी को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी विनय मांझी गया के वजीरगंज इलाके का निवासी है।

विज्ञापन

 
विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत के न्यायाधीश आशुतोष कुमार उपाध्याय ने भी दोषी विनय को 10,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया है। इस दौरान अभियोजक के वकील कमलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इसके अलावा न्यायाधीश ने सरकार को यौन उत्पीड़न की पीड़िता को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

अभियोजक के वकील कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना 13 जून, 2020 को हुई थी। घटना के समय पीड़िता अपने घर में खेल रही थी। वह उस समय अकेली थी। उस दौरान दोषी उसे एक कमरे के अंदर ले गया, दरवाजे बंद कर दिए और तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। जब उसकी मां आईं तो दोषी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


जब मां ने देखा कि उसकी बेटी रो रही है और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे हैं, तो वह तुरंत उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई।  इसके बाद मेडिकल जांच के बाद मांझी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें