फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi : पटना को दूसरी वंदे भारत खुद सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी; पटना-हावड़ा के बीच 24 से दौड़ने लगेगी

Wed, 20 Sep 2023 06:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। पीएम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन
राजस्थान को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार करने वालों के लिए काम की खबर है। 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। पीएम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि  वंदे भारत ट्रेन देश में रेल यात्रा के उच्च स्तर को स्थापित करने और ट्रेनों की गति को बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया‘ और ‘आत्मनिर्भर भारत‘ की संकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय रेलवे ने नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर पूर्णतः स्वदेशी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया है। 

विज्ञापन


जानिए, इस नए वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषताएं

  • 160 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड
  •  टक्कररोधी कवच प्रणाली से सुसज्जित 
  •  उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के तहत वंदे भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में संचालित की जा सकती है, इसमें इंजन रिवर्सल की आवश्यकता नहीं होती है।
  •  व्हील माउन्टेड डिस्क ब्रेक का उपयोग, जिससे ब्रेक लगाने के उपरांत ट्रेन न्यूनतम दूरी तय कर रूक जाती है।
  • गार्ड और ड्राइवर को बात करने के लिए रिकार्डिंग सुविधा युक्त संचार व्यवस्था। 
  •  यात्रियों की सुविधा हेतु पूरी ट्रेन ऑनबोर्ड वाई-फाई प्रणाली से सुसज्जित। 
  •  प्रत्येक सीट के नीचे मोबाईल फोन एवं लैपटॉप चार्ज करने हेतु प्वाइंट। 
  • जीपीएस आधारित पेसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम। 
  •  180 डिग्री घुमने वाली आरामदायक सीट। 
  •  बेहतर एयर कंडीशनिंग नियंत्रण सिस्टम। 
  • दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय सहित अन्य सुविधाएं।  
  •  ट्रेन से बाहर का दृश्य अच्छे से दिखाई दे इसके लिए बड़े-बड़े ग्लास लगाए गए हैं।
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत ट्रेन में स्वचालित तकनीक से बंद व खुलने वाले दरवाजे। ये दरवाजे तब तक नहीं खुलेंगे जब तक ट्रेन पूरी तरह से रुक न जाए । 
  •  बेहतर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर सिस्टम, आपातकालीन खिड़कियां, आपातकाल में यात्रियों को गार्ड व ड्राइवर से बात करने लिए टॉक बैक सिस्टम 


नए वंदे भारत रेक में काफी सुधार भी जो इस प्रकार हैं...

  • सीट के झुकाव के कोण को 17.31डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया गया।
  •  कुशन की कठोरता में सुधार (290N से 250N तक कमी - 25% विरूपण)।
  •  एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीट का रंग लाल से बदलकर सुखद नीला किया गया।  
  •  एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों के लिए विस्तारित फुट रेस्ट (670 मिमी से घटाकर 530 मिमी)।
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी की अंतिम सीटों के लिए मैगजीन बैग्स की व्यवस्था।
  •  सीटों के नीचे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट तक बेहतर पहुंच। 
  •  शौचालयों में पानी के छींटों से बचने के लिए वॉश बेसिन की गहराई बढ़ायी गयी।
  • शौचालयों में प्रकाश व्यवस्था को 1.5 वॉट से बढ़ाकर 2.5 वॉट किया गया।
  •  बेहतर पकड़ के लिए शौचालय के हैंडल को अतिरिक्त मोड़ दिया गया।
  • लगेज रैक लाइट के स्मूथ टच कंट्रोल हेतु रेसिसटिव टच से कैपेसिटिव टच में बदलाव।
  • समान रूपता एवं बेहतर दृश्यता के लिए ड्राइविंग ट्रेलर कोच में एक समान रंग का ड्राइवर डेस्क।
  • लोको पायलट के लिए आसान संचालन और पहुंच के लिए ड्राइवर कंट्रोल पैनल में आपातकालीन स्टॉप पुश बटन में परिवर्तन।
  • कोचों के अंदर बेहतर एयरोसोल आधारित फायर डिटेक्शन एवं अग्निश्मान प्रणाली।
  • जहां लैंडस्केप और ओएचई ऊंचे स्थान पर हैं उन क्षेत्रों में हाई राइज पेंटोग्राफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें