फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेगूसराय में एनएच-24 पर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लोगों ने मचा दी लूटमार, पढ़िए पूरा मामला

Tue, 18 Jan 2022 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में मुर्गों से भरी एक पिकअप के पलट जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने मुर्गों की लूट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को मुर्गों को लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (एनएच-28) पर पलट गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में मुर्गे लूटने की होड़ सी मच गई। जो जितने मुर्गे संभाल सका उतने लेकर भागता दिखा। 

विज्ञापन

यह घटना धर्मपुर चौक के पास एनएच-28 पर हुई। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी दलसिंहसराय से बेगूसराय के लिए जा रही थी। लेकिन, रास्ते में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। इसका फायदा वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उठाया।
जानकारी के अनुसार पिकअप पलटने के बाद चालक और परिचालक दोनों ही वहां से फरार हो गए। लोगों ने जब दोनों को भागते देखा तो वह मुर्गे लूटने लगे। कुछ लोग तो गाड़ी के ऊपर भी चढ़ गए और मुर्गे निकाल-निकाल पर अपने साथियों को पकड़ाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें