फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों की कार में पिकअप ने मारी टक्कर, चार घायल; एक पटना रेफर

Fri, 14 Jul 2023 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Accident News: जमुई के सोनो चकाई मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवड़ियों की कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद स्थानीयों की मदद से सभी घायल कावड़ियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के सोनो चकाई मुख्य मार्ग स्थित खपरिया के पास शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कांवड़ियों की कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल कावड़ियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल कांवड़ियों की पहचान लखीसराय जिले के अशोक धाम निवासी सियाराम सिंह के बेटे भीम सिंह (40), दिलीप राम के बेटे राजू कुमार (35), अशोक साह के बेटे उपेंद्र कुमार (25) और रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सभी कांवड़िए कार पर सवार होकर देवघर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनो चकाई मुख्य मार्ग स्थित खपरिया के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हालांकि टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें