फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फणीश्वर नाथ रेणु के घर चोरी, मैला आंचल के पहले संस्करण सहित कई चीजें ले गए

Thu, 01 Oct 2020 09:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
फणीश्वर नाथ रेणु (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर चोरी हुई है। मंगलवार देर रात वैशाली गोलंबर के पास फ्लैट नंबर 30 में दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी रेणु की कालजयी रचनाओं जैसे- मैला आंचल, परती परिकथा, ठुमरी, पलटू बाबू रोड, कागज की नाव की मूल प्रति को चुरा लिया। 

विज्ञापन


चोरी की गईं ये सभी किताबें पहला संस्करण थीं। इनपर फणीश्वर नाथ के हस्ताक्षर भी थे। उन्होंने इन्हें धरोहर के तौर पर रखा था। चोर साहित्यकार के अंगवस्त्र सहित उनके द्वारा लिखे हुए दुर्लभ पत्र भी अपने साथ ले गए। चोर रेणु की पूजा सामग्री, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए पीतल के बर्तन के अलावा चापाकल, प्रेशर कुकर तक ले गए।


1960 के दशक में रेणु इस मकान में रहते थे। यहां रहकर उन्होंने कई किताबें लिखीं। यह मकान अब जर्जर हो गया है। इसकी देखभाल के लिए उनके छोटे बेटे दक्षिणेश्वर प्रसाद राय के साले गौरव कुमार रहते हैं। वे 10 दिनों से गांव में थे। इसी कारण घर बंद था। पड़ोसी ने बुधवार को घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे दक्षिणेश्वर प्रसाद को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। साहित्यकार के नाती प्रशांत सिन्हा ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया है। सिटी एसपी का कहना है कि चोरों का सुराग मिल गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेणु के बड़े बेटे पराग राय 2010 से 2015 तक फारबीसगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। चोर वहां की योजनाओं से संबंधित अहम कागजात को भी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें