फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रेन की खिड़की से लटके युवक को यात्रियों ने जमकर पीटा, मोबाइल झपटकर भागने का चोर ने किया था प्रय

Fri, 30 Sep 2022 11:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बोगी में मौजूद यात्रियों ने उसे इमरजेंसी ट्रेन के अंदर खींच लिया। उसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई की और रेलवे पुलिस को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम का तेजी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
train demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटकर भागना एक चोर को भारी पड़ गया। भागते समय वह ट्रेन की खिड़की से लटक गया और जान बचाने की गुहार लगाता रहा। बोगी में मौजूद यात्रियों ने उसे खिड़की से अंदर खींच लिया। उसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई की और रेलवे पुलिस को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम का तेजी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लैलख और घोघा रेलवे स्टेशन के बीच की है। भागलपुर जिले में एक चोर जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में चोरी की नियत से चढ़ गया। आरोप है कि लैलख और घोघा रेलवे के बीच एक युवक का चोर ने फोन झपट लिया। वहां से भागकर आरोपी ने चलती ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन तेजगति में चल रही रेल की खिड़की से वह नीचे लटक गया। उधर,युवक ने झपटमारी होते ही शोर मचा दिया। हालाकि, चोर का एक युवक ने हाथ पकड़ लिया।

इस पूरे घटनाक्राम का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ट्रेन की खिड़की से लटका चोर अपनी जान की भीख मांगता नजर आ रहा है। साथ ही चोर युवकों से हाथ न छोड़ने की भी गुहार लगा रहा है। वह कह रहा है कि भैया, हाथ मत छोड़ना...मर जाऊंगा। उसे बाद में ट्रेन की बोगी में मौजूद लोगों ने खिड़की से अंदर खींच लिया। यहां उसकी जमकर धुनाई की  गई। हालांकि, अभी यह साफ  नहीं है कि चोर कहां का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें