फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुपौल में लोगों ने सुना PM का मन की बात का 100वां कार्यक्रम, BJP विधायक ने मोदी को बताया भगवान का अवतार

Sun, 30 Apr 2023 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मोदी भगवान तो नहीं हैं। पर वह भगवान से कम भी नहीं हैं। जिस तरीके से कोरोना काल में उन्होंने देशवासियों की रक्षा की। लोगों का मानना है कि मोदी भगवान का अवतार हैं।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में लोगों को संबोधित किया। सुपौल में अलग-अलग जगह लोगों ने इस कार्यक्रम को टीवी और रेडियो के जरिए सुना। सुपौल सदर सहित बीरपुर और जिले के सभी बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीरपुर में पूर्व मंत्री और विधायक नीरज बबलू ने भी हिस्सा लिया और बीरपुर धर्मशाला में इस कार्यक्रम को सुना। जहां महिलाएं भी शामिल हुईं।

विज्ञापन


बीरपुर के एक मंदिर में भी आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पीएम मोदी के फोटो पर तिलक लगाकर पूजा की। उन्होंने ईश्वर से पीएम के लिए लंबी आयु की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि मोदी ने कोरोना काल में जिस तरीके से देशवासियों की रक्षा की, वो भगवान तो नहीं पर भगवान के रूप में एक अवतार हैं। हम लोग चाहते हैं कि मोदी स्वस्थ रहकर हम सबके बीच लगातार देश की सेवा करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

छातापुर में पीएम मोदी के पोस्टर के आगे अगरबत्ती जलातीं महिलाएं

इस दौरान छातापुर से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मोदी भगवान तो नहीं हैं। पर वह भगवान से कम भी नहीं हैं। जिस तरीके से लोगों की आस्था पीएम मोदी के प्रति है और जिस तरीके से कोरोना काल में उन्होंने देशवासियों की रक्षा की। लोगों का मानना है कि मोदी भगवान का अवतार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें