फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पटना के पारस अस्पताल में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 May 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • पटना के प्रसिद्ध पारस अस्पताल पर एक महिला की बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं
  • अस्पताल पर कोरोना का इलाज करा रही 45 साल की महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा है
विज्ञापन
पारस अस्पताल, पटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र कल्याण बिगहा की रहने वाली महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोप राजधानी पटना के पारस अस्पताल पर लगा है। इस मामले में पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारस हॉस्पिटल में 45 साल की महिला 15 मई से कोरोना का इलाज करा रही थी। महिला की बेटी का दावा है कि जब वह आईसीयू में मिलने पहुंची, तो मां ने लड़खड़ाती जुबान में अपने साथ हुई पूरी घटना बताई थी। बेटी ने कहा कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसकी मां के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। इस बारे में जब कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला की बेटी ने दावा किया कि पारस हॉस्पिटल में उसकी मां के साथ दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन




यह बात जाहिर होने के बाद पारस अस्पताल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। घटना के संबंध में आईजी संजय सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें