फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार: इंजीनियर के घर पर विजिलेंस विभाग का छापा, नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ गई मशीन

Fri, 13 Aug 2021 09:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की छापेमारी में एक इंजीनियर के घर से 60 लाख रुपये बरामद हुए। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामले के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो हैरत में डाल देते हैं। ऐसा ही वाकया हुआ पटना में निगरानी विभाग की छापेमारी के दौरान जहां एक इंजीनियर के घर से बरामद की गई नकदी गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ गई।

विज्ञापन


बिहार के विजिलेंस (निगरानी) विभाग की टीम ने शुक्रवार को राजधानी पटना में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने इंजीनियर के घर से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की। नकदी इतनी ज्यादा थी कि टीम को पूरी राशि के बारे में जानने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ गई। 

रविंद्र कुमार, बिहार के पुल निर्माण निगम में इंजीनियर हैं। निगम में उनका तबादला हाल ही में हुआ है। इससे पहले वह हाजीपुर जिले में कार्यपालक अभियंता के पद पर काम कर रहे थे। विजिलेंस विभाग को रविंद्र के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे विजिलेंस की टीम रविंद्र कुमार के पुनाईचक वाले आवास पर पहुंची थी। यहां टीम ने बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की। नोट गिनने वाली मशीन मंगवाने के बाद पता चला कि कुल 60 लाख रुपये की नकदी इंजीनियर के घर से बरामद हुई है। विभाग का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें