फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Tue, 15 Jul 2025 11:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग मुन्ना पासवान को टक्कर मार दी। वे अपने बेटे के साथ इलाज कराकर पावापुरी मेडिकल अस्पताल से घर लौट रहे थे। 
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के डकरा गांव निवासी मुन्ना पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को मुन्ना पासवान को तेज बुखार था। तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा शंकर पासवान उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल ले गया था। इलाज के बाद दोनों देर रात घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में नेमदारगंज के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने मुन्ना पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाइक को जब्त कर लिया गया है। नेमदारगंज थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में चली गोलियां, दो युवक जख्मी, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद डकरा गांव में मातम छा गया है। मृतक की पत्नी अनार देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें