फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax Rate: बिहार में टोल टैक्स महंगा हुआ, फास्टैग नियम भी बदला; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?

Wed, 01 Apr 2026 09:04 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: अगर आप चारपहिया नेशनल हाईवे पर चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें बढ़ाई हैं। इतना ही नहीं फास्टैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आइये जानते हैं आपके जेब पर कितनी असर पड़ने वाली हैं...
 
विज्ञापन
टोल प्लाजा (सांकेतिक तस्वीर। )
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज एक अप्रैल है। आज से कुछ ऐसे नियम लागू हो रहे हैं, जिनका हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें से एक है टोल टैक्स। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं। यह नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू कर दी गई है। यानी बिहार में एनएचएआई के अंदर आने वाले सभी टोल प्लाजा पर लगभग दो प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स चुनाने होंगे।

विज्ञापन

एनएचएआई की ओर जारी की गई नई दरों के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर हाईवे स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर तीन प्रतिशत अधिक टैक्स देना होगा। इसके तहत हल्के वाहन से 135 की जगह 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 200 की जगह 210 रुपये, मासिक पास के लिए 4455 की जगह 4615 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह हल्के व्यवसायिक वाहनों से 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये देने होंगे। ट्रक और बस वालों को 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे।

कार-जीप वालों को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये 
वहीं मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मनियारी टोल पर केवल हल्के व छोटे वाहनों के एकल यात्रा के लिए टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर हल्के व छोटो वाहन के दो तरफा यात्रा वाहन वालों को पांच रुपये अधिक देने होंगे। इधर, दरभंगा फोरलेने के मैठी टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। वहीं सीतामढ़ी में रुन्नी टोल प्लाजा पर एकल यात्रा में पांच में 15 और दो तरफा यात्रा पर पांच से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। इधर, दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल  पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। यानी यहां पर कार-जीप व हल्के वाहन को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

April Rule 2026: आज से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, जान लें आपकी जेब पर इनका क्या पड़ेगा असर

टोल प्लाजा पर अब कैश सुविधा पूरी तरह बंद
इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर अब कैश सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी। टोल टैक्स पर फास्टैग अथवा यूपीआई से भुगतान करना होगा। टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को फास्टैग, यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से ही भुगतान करना होगा। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


फास्टटैग एनुअल पास की कीमत में भी बढ़ोतरी
नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने फास्टैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। पिछले साल सरकार ने 3,000 रुपये का एक सालाना पास शुरू किया था, जिसकी कीमत अब 75 रुपये बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है। यह नया नियम देशभर के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर लागू होगा। यह पास उन लोगों के लिए है जो अपनी निजी कार, जीप या वैन से बार-बार हाईवे पर आते-जाते हैं। वर्तमान में करीब 56 लाख लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें अब रिन्यू कराते समय 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें