फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: किशनगंज थानाध्यक्ष के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना में देवनगर कॉलोनी स्थित आवास पर कार्रवाई जारी

Tue, 14 Apr 2026 01:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के पटना स्थित देवनगर कॉलोनी और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
EOU का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आर्थिक अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने किशनगंज के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पटना के रामकृष्ण नगर स्थित देवनगर कॉलोनी में उनके आवास पर की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ईओयू की टीम सुबह-सुबह देवनगर कॉलोनी पहुंची और अचानक छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन


मीडिया को नहीं मिली एंट्री
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने मीडिया को छापेमारी स्थल से दूर रखा। पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी वित्तीय अनियमितता या आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले से संबंधित हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, सभी निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने साधी चुप्पी
ईओयू के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई कितनी देर चलेगी और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि किशनगंज में पदस्थापित थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन पहले भी चर्चा में रह चुके हैं, लेकिन इस बार मामला अधिक गंभीर माना जा रहा है। ईओयू की इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें