फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दी चेतावनी, कहा- साजिश के खिलाफ हमलोग चुप नहीं बैठेंगे, आंदोलन करेंगे

Sat, 07 Feb 2026 06:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tejaswi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमलोगों का भी समय आयेगा। एक दूसरे के साथ मिलकर संघर्ष और आन्दोलन कीजिए और लालू जी के विचारधारा को मजबूत करने के साथ पार्टी के माध्यम से गरीबों, शोषितों, वंचितों के बीच जाकर संगठन के माध्यम से ईमानदारीपूर्वक काम कीजिए। बिना किसी भेदभाव के हमसभी मिलकर काम करें। 
विज्ञापन
राजद की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर हमला बोला। राजद कार्यालय में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोक हारा है और तंत्र जीता है। यह लोकतंत्र के लिए कहीं न कहीं जो साजिश चल रही है उससे हमसभी को सचेत रहना है। बिहार के चुनाव में जनतंत्र को धनतंत्र में बदलकर फर्जी केस, मुकदमा बनाकर मशीनरी के माध्यम से चुनाव जीता गया है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला काफी मजबूत है और हम उसी मजबूती के साथ फिर से वापसी करेंगे। इधर, हाल के दिनों में हमारे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने की कार्रवाई की जा रही है। जिस तरह से खगड़िया और शेखपुरा में घटनाएं सामने आयी है इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में प्रशासन के द्वारा विपक्ष के आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है। ऐसे खौफ के खिलाफ हमलोग चुप नहीं बैठेंगे। समय आने पर पूरे बिहार में आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Bihar: पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार? जेल नहीं अस्पताल में ही रहेंगे; सांसद ने कहा- मेरी हत्या हो सकती है

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कार्य कर रही है सरकार
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि केन्द्र की सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कार्य कर रही है। छोटे-छोटे व्यवसाय करने वालो को तंग किया जा रहा है और किसानों का उसका एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। मोदी जी रील को ही रोजगार बता रहे हैं। नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं। इसलिए जनता का कोई काम डबल इंजन सरकार में नहीं हो रहे हैं। जो योजनाएं हमने चुनाव के पहले घोषणा की थी चाहे महिलाओं के संबंध में किसानों या युवाओं के संबंध में या नौकरी तथा रोजगार के लिए उन सभी योजनाओं को मजबुरी में ही बिहार में जो सरकार बनी है, उसे लागू करना होगा। इन्होंने कहा कि जो जनता के मुद्दे पर लड़ाई लड़ेंगे उस सभी में आपसभी का समर्थन और विश्वास मिलना चाहिए। सभी उपस्थित लोगों ने तेजस्वी जी के साथ संघर्ष और आन्दोलन के लिए हाथ उठाकर समर्थन और विश्वास का भरोसा दिया। इन्होंने कहा कि 17 फरवरी, 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bihar News: लोकसभा अध्यक्ष बोले- सशक्त विधायक की मजबूत लोकतंत्र का आधार होते हैं, इसकी गरिमा की रक्षा करें
संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है  
राजद कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप सभी के स्वागत और अभिनंदन के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं। आप सभी का हमें साथ और विश्वास मिले इसके लिए संगठन के माध्यम से लालू जी के विचारों को और पार्टी के संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इन्होंने कहा कि लालू जी के द्वारा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसके लिए आपसभी के विश्वास और भरोसा को मजबूत बनाने का काम करूंगा और लालू जी के चरण को स्पर्श करके मैंने उनसे आशीर्वाद मांगा है, उस आशीर्वाद के प्रति मेरा संकल्प है कि पार्टी को आगे बढ़ाने में आपसभी के सहयोग से राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने के लिए कार्य करूंगा और मुझे जो पहली बार संगठन की जिम्मेदारी मिली है, मैं बता देना चाहता हूं कि मैं लालू जी की तरह साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष और आन्दोलन करूंगा और मैं लालू जी का बेटा हूं चाहे कितना भी साम्प्रदायिक शक्तियां साजिश कर ले हम उनके तरह ही झूकेंगे नहीं बल्कि मजबूत संकल्पों के साथ आपसभी के सहयोग से उन जिम्मेदारियों को मजबूती के साथ आगे बढाऊंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें