फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नक्सलमुक्त बिहार की सफलता अब गुजरात में दिखेगी, 1100 ग्रामीणों को लेकर सीएम ने रवाना की स्पेशल ट्रेन

Wed, 28 Oct 2026 07:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर गुजरात के एकता नगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन रवाना की। सभी प्रतिभागी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) जाने वाली पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी प्रतिभागी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन और नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल बिहार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार की यह पहल राष्ट्रीय एकता, शांति और समावेशी विकास के प्रति बिहार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध चल रहे प्रयासों और विकास की मुख्यधारा से जुड़ते क्षेत्रों की नई पहचान को यह पहल राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी। बिहार के नक्सलमुक्त जिलों से इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी राष्ट्रीय एकता, शांति और विकास के संदेश को और मजबूती प्रदान करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें

इस विशेष यात्रा के माध्यम से बिहार के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के स्थल पर आयोजित समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान को सम्मान देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'संकल्प से सिद्धि तक' और नक्सलमुक्त भारत के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात जाने वाले सभी प्रतिभागियों से मुलाकात की और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत माता के उद्घोष से पूरा रेलवे परिसर गूंज उठा। प्रतिभागियों में गुजरात जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए 31 मार्च 2026 को बिहार को नक्सलमुक्त घोषित किया जा चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा।

समारोह में बिहार एसटीएफ के 206 पुलिसकर्मी और 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागी शामिल होंगे। यह यात्रा 'संकल्प से सिद्धि' तक बिहार की सफलता, जनभागीदारी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर जारी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संदेश देगी। कार्यक्रम के दौरान गृह विभाग के प्रधान सचिव ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, एडीजी विशेष शाखा कुंदन कृष्णन, एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, गृह विभाग के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, रेलवे के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें