फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़

Wed, 28 Oct 2026 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026 में चार दिनों के भीतर एक लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। करवा चौथ और त्योहारों की खरीदारी से व्यापारियों में उत्साह है। मेला छह नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इन दिनों सांस्कृतिक समृद्धि, आधुनिक व्यापार और जन-उत्साह का केंद्र बना हुआ है। आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लौटे ‘दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026’ को शुरुआती चार दिनों में ही लोगों का शानदार समर्थन मिला है। मेले के चौथे दिन तक एक लाख से अधिक दर्शक यहां पहुंच चुके हैं। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो उत्तर भारत के सबसे बड़े आयोजनों में से एक बनकर उभरा है।

आयुक्त कार्यालय, पटना प्रमंडल और श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति (SKVS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य एक्सपो में बिहार सहित देश-विदेश के प्रमुख उद्यमी और व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। करवा चौथ और आगामी त्योहारों को देखते हुए गांधी मैदान में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं की बड़ी संख्या पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, हस्तशिल्प और आधुनिक घरेलू सामानों के स्टॉल पर खरीदारी कर रही है।

विज्ञापन


पढे़ं:  अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें

मेले में उमड़ रही भीड़ और खरीदारी से व्यापारियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के प्रतिनिधि विकास पांडेय ने बताया कि मेले को मिल रहे जनसमर्थन और व्यापार में तेजी से देश-विदेश से आए व्यापारी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं के लिए सभी स्टॉल धारकों ने पटना प्रमंडल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। आगंतुकों और व्यवसायियों के बीच भी इस आयोजन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

यह एक्सपो व्यापार और खरीदारी के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उद्योग को मंच प्रदान करने का भी प्रयास है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन से व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का अवसर मिल रहा है। दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026 छह नवंबर तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

आयोजन का विवरण
आयोजन समय: दोपहर 12:30 बजे से रात 9:30 बजे तक

आयोजक: आयुक्त कार्यालय, पटना प्रमंडल एवं श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति (SKVS)

स्थान: ऐतिहासिक गांधी मैदान, पटना, बिहार

प्रवेश: गेट नंबर 7

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें