फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाल सुधार गृह के बाथरूम की खिड़की के रास्ते फरार हुए आठ बाल अपराधी, दुष्कर्म-हत्या में थे संलिप्त

Wed, 25 Dec 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: सासाराम में बाल सुधार गृह के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर खिड़की के रास्ते आठ बाल अपराधी फरार हो गए। ये फरार बाल अपराधी दुष्कर्म, हत्या और चोरी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त थे। घटना का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह सासाराम से फरार हुए बाल अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां से आठ बाल अपराधी फरार हो गए। इन सभी को दुष्कर्म, हत्या और चोरी जैसे संगीन मामलों में रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी और छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी फरार बालकों को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन

 
गिनती के दौरान कम मिले आठ बाल अपराधी
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात लगभग आठ बजे बाल सुधार गृह में बच्चों की गिनती के दौरान आठ बाल अपराधी गायब पाए गए। बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक छापामारी के बाद सभी फरार बालकों को दरिगांव थाना क्षेत्र के सिकरिया और मलांव गांव के पास से बरामद किया गया।

रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
कैसे हुई घटना?
बाल सुधार गृह में मौजूद आठ बाल अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह फरार होने की साजिश रची। सबसे पहले बालकों ने बाथरूम के दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद खिड़की के ग्रिल में मजबूत और लंबा कपड़ा बांधकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। फिर खिड़की के सहारे बाहर निकलने के बाद सभी ने चहारदीवारी पार कर भागने में सफलता पाई।
 
संगीन मामलों के आरोपी थे सभी बाल अपराधी
सासाराम के इस बाल सुधार गृह में गंभीर अपराधों जैसे दुष्कर्म, हत्या और चोरी में संलिप्त बालकों को रखा जाता है। इनमें से अधिकांश अपराधी रोहतास जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के समय सुधार गृह में नियमित गिनती हो रही थी, तभी आठ बालकों के गायब होने का खुलासा हुआ।
 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
फरार बाल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की। फिर तलाशी अभियान में सिकरिया और मलांव गांव के आसपास सभी बालकों को पकड़ लिया गया। घटना के पीछे सुधार गृह की सुरक्षा में हुई चूक की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
 
स्थानीय प्रशासन पर सवाल
घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सुधार गृह में सुरक्षा इंतजाम कमजोर थे, जिसका लाभ उठाकर बाल अपराधी भागने में सफल हुए। हालांकि पुलिस ने बालकों को बरामद कर लिया है और उन्हें फिर से बाल सुधार गृह में रखा गया है। घटना के बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें