फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश कुमार पर कांग्रेस की टिप्पणी के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए

Wed, 11 Nov 2026 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ओछी बातें नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन बनाने में नीतीश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी नींव उनके प्रयासों से तैयार हुई थी।
विज्ञापन
संजय झा और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाईटेड  के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का 50 साल का सार्वजनिक जीवन रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के दौरान वह दो साल जेल में भी रहे थे। इसके बावजूद उनके बारे में इस तरह की ओछी और हल्की टिप्पणी करना दुखद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। संजय झा ने कहा कि बिहार में आज जो बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वह नीतीश कुमार की देन है।

विज्ञापन


विपक्षी दलों को एकजुट करने में नीतीश कुमार की भूमिका
संजय झा ने विपक्षी दलों को एकजुट करने में नीतीश कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह अलग-अलग दलों के नेताओं से मिल रहे थे, तब कई नेताओं ने कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखकर मोर्चा बनाने की सलाह दी थी। हालांकि, कुछ नेता कांग्रेस को साथ रखने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में कथित तौर पर कहा था कि 2024 में नीतीश कुमार को रोकना चाहिए था, तभी यह परिस्थिति नहीं बनती।

विपक्षी गठबंधन की नींव नीतीश कुमार के प्रयासों से तैयार हुई
संजय झा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की नींव कांग्रेस के भरोसे नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के प्रयासों से तैयार हुई थी। इसके लिए वह बंगाल, दिल्ली, लखनऊ और भुवनेश्वर तक गए थे। उन्होंने गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठाए। संजय झा ने दोहराया कि नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि सोनिया गांधी की किताब की किताब में नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रेस वार्ता कर नीतीश कुमार को राजनीति का गिरगिट तक कह दिया था। इसके बाद से ही सियासत गरमा गई। तब से ही जदयू के नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें